चौकीदार के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट के आरोपी को छुड़ाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुफस्सिल थाने के बासमन भवानीपुर गांव में चौकीदार ने साहस का परिचय देते हुए मारपीट के एक आरोपी को अकेले धर-दबोचा.

विज्ञापन

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के बासमन भवानीपुर गांव में चौकीदार ने साहस का परिचय देते हुए मारपीट के एक आरोपी को अकेले धर-दबोचा. वह थाना को सूचना देता, इससे पहले ग्रामीणों ने चौकीदार दिनेश राय के साथ धक्का-मुक्की कर पकड़े गये आरोपी शैलेंद्र राय को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया. घटना शनिवार की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना कांड संख्या 451-24 के आरोपी शैलेंद्र सिंह पर चौकीदार की नजर पड़ गयी. उसने अकेले ही जाकर आरोपी को पकड़ लिया. इसकी सूचना वह थाने को देता, तब तक चार-पांच ग्रामीणों ने पहुंच कर चौकीदार दिनेश राय के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. चौकीदार के साथ धक्का-मुक्की करने वा��ों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने बताया कि शैलेंद्र पर उसके पड़ोसी महिला ने मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शैलेंद्र ने पड़ोसी के घर के सामने की जमीन को अतिक्रमण लिया था. इसकी शिकायत मिलने पर सीओ के साथ जाकर पुलिस ने जमीन को अ्रतिक्रमण से मुक्त कराया था. इससे नाराज होकर शैलेंद्र ने पड़ोस की महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी. महिला के आवेदन पर कांड संख्या 451-24 दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन