पूर्वी चंपारण: रक्सौल में विदेशी पिस्टल के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Updated:
विज्ञापन

विदेशी निर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवक  | Prabhat Khabar Network

पूर्वी चंपारण में आदापुर पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई में एक 23 वर्षीय युवक को विदेशी पिस्टल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल-घोड़ासहन नहर पथ पर हुई.

विज्ञापन

पूर्वी चंपारण: आदापुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल-घोड़ासहन नहर पथ पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक को विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई धबधबवा गांव के समीप की गयी. पुलिस ने आरोपी के पास से एक यूएसए निर्मित पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी रामायण सहनी के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस और SSB ने चलाया चेकिंग अभियान

थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से नहर रोड के रास्ते पूर्व दिशा की ओर जा रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसएसबी जवानों को अलग-अलग चौक-चौराहों पर तैनात कर विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. अभियान की मॉनिटरिंग थानाध्यक्ष स्वयं कर रही थीं.

पुलिस को देखकर बाइक मोड़ने लगा, सड़क किनारे गिरा

इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार तेज गति से आता दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया. इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी.

मौके पर तैनात पुलिस और एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से यूएसए निर्मित पिस्टल बरामद हुई.

प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया

पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बरामद पिस्टल और बाइक को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें

पूर्वी चंपारण: 11 केवी तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन