जन्मदिन पर सामान लेने बाजार निकले युवक की गला काट हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 10:26 PM
गुजरौल रंगपुर पथ में बड़का पुल के समीप 35 वर्षीय युवक का आपसी तू-तू मैं-मैं के बाद धारदार हथियार से गला व सीना को बुरी तरह काट कर हत्या कर दी गयी.
पताही.थाना क्षेत्र के गुजरौल रंगपुर पथ में बड़का पुल के समीप 35 वर्षीय युवक का आपसी तू-तू मैं-मैं के बाद धारदार हथियार से गला व सीना को बुरी तरह काट कर हत्या कर दी गयी. मृत युवक थाना क्षेत्र के गुजरौल गांव का सुभाष सिंह उर्फ राजेश सिंह है. मृतक के परिजनों ने राकेश की हत्या का आरोप गांव के ही सोनेलाल साह एवं अन्य पर लगाया है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को राकेश एवं सोनेलाल के बीच रंगपुर बजार पर विवाद हुआ था. शाम को सोनेलाल राकेश के घर पर आकर झगड़ा कर रहा था. जिसे लोगों ने छुड़ा दिया. जिसके बाद राकेश बुधवार शाम को घर से अपने जन्मदिन का सामान लेने घर से रंगपुर बाजार निकला था. देर रात्रि तक नहीं आने के बाद खोजबीन करते जब पुल के पास पहुंचे तो वहां राकेश का शव खून से लथपथ मिला. सूचना पर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना पर शनिवार को प्रभारी डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह एफएसएल टीम के साथ पहुंच घटना स्थल का जांच किए. एफएसएल टीम ने खून के धब्बे एवं घटना स्थल से एक लाठी को बरामद कर जांच के लिये ले गयी. खबर लिखे जाने तक मृत राकेश के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया है. प्रभारी डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. चिन्हित आरोपी शीघ्र पकड़े जायेंगे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










