30वां स्थापना दिवस पर राजद का शक्ति प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित

Updated:
विज्ञापन
30वां स्थापना दिवस पर राजद का शक्ति प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित

Motihari RJD Foundation Day: मोतिहारी में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा.

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश सिंह की रिपोर्ट

Motihari RJD Foundation Day: मोतिहारी नगर भवन में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर की गई. समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव सुरेश साहनी ने किया. कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तेजस्वी यादव ने किया संबोधित

कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें.

गरीबों और पिछड़ों की आवाज रही है राजद

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना गरीबों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए राजद का संघर्ष जारी रहेगा.

कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि लोहिया, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी राजद की ताकत हैं. उन्होंने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजद जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करता रहेगा.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, मधुबन विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी नूर आलम खान, रामबाबू यादव, अरुण यादव, बच्चा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, संजय निराला, प्रेम यादव, नूरुल होदा अंसारी, असलम अहमद, पवन यादव, उमाशंकर यादव, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, लखींद्र यादव, राहुल, केदार सिंह, अमरेंद्र यादव, लालबाबू यादव, राजू सिंह, जगदीश विद्रोही, जेपी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कभी राजाओं और अंग्रेजों का ठिकाना रही तेतरिया कोठी, आज जर्जर हालत में है ऐतिहासिक इमारत

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन