Motihari News: मोतिहारी एसपी का सख्त अल्टीमेटम, बोले- ‘सोशल मीडिया से 24 घंटे में भड़काऊ पोस्ट हटा लें, नहीं तो दर्ज होगी FIR’

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात

Motihari News: मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. आपत्तिजनक पोस्ट न हटाने पर साइबर सेल द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं. जानें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने अब तक का सबसे सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर सेल ने ऐसे तमाम हैंडल्स की पहचान शुरू कर दी है, जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे के भीतर अगर ऐसे पोस्ट नहीं हटाए गए, तो संबंधित व्यक्ति पर सीधे प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साइबर सेल की रडार पर फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल्स

एसपी स्वर्ण प्रभात ने साइबर सेल को फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप ग्रुप्स की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी पोस्ट या भ्रामक वीडियो साझा करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. विशेष रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने वाले ग्रुप एडमिन्स पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

जिम्मेदारी से करें सोशल मीडिया का उपयोग

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें. किसी भी अपुष्ट खबर या वीडियो को बिना सोचे-समझे फॉरवर्ड न करें, क्योंकि अनजाने में साझा की गई भ्रामक सामग्री भी जेल की हवा खिला सकती है. पुलिस का कहना है कि जिले में शांति बनाए रखना प्राथमिकता है और अफवाहबाजों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी. 24 घंटे का समय बीतने के बाद पुलिस की तकनीकी टीम सीधे कानूनी कार्रवाई शुरू कर देगी.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन