Motihari: मक्के के खेत में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, इलाके में सनसनी
प्रतीकात्मक तस्वीर
Motihari Crime News: केसरिया के बिजधरी थाना क्षेत्र के बथना पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात के विन टोली में शनिवार सुबह 21 वर्षीय विवाहिता सपना कुमारी की हत्या का मामला सामने आया. मृतका सपना कुमारी बथना पंचायत निवासी मदन मुखिया की पुत्री थीं और उनकी शादी 28 अप्रैल 2026 को मोतिहारी के नोनीया गांव में […]
Motihari Crime News: केसरिया के बिजधरी थाना क्षेत्र के बथना पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात के विन टोली में शनिवार सुबह 21 वर्षीय विवाहिता सपना कुमारी की हत्या का मामला सामने आया. मृतका सपना कुमारी बथना पंचायत निवासी मदन मुखिया की पुत्री थीं और उनकी शादी 28 अप्रैल 2026 को मोतिहारी के नोनीया गांव में हुई थी. शादी के तीन दिन बाद ही वह मायके आई थीं.
क्या हुआ था?
शनिवार की सुबह सपना कुमारी घर के समीप मक्के के खेत में घास काटने गई थीं. आरोप है कि पहले से घात लगाए एक युवक ने अपने साथी के माध्यम से उन्हें पकड़कर मारपीट कराई और बाद में गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी.
गांव में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिजधरी थाना की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की
थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है. आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार काम कर रही है.
मोतिहारी के केसरिया से राकेश कुमार रत्न की रिपोर्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए