मोतिहारी: इंजीनियरिंग छात्रा रिमी की मौत मामले में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि

Updated:
विज्ञापन

छात्रा रिमी कुमारी, फाईल फोटो

मोतिहारी अभियंत्रण कॉलेज की छात्रा रिमी कुमारी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है. पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: अभियंत्रण कॉलेज मोतिहारी की छात्रा रिमी कुमारी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा लगभग साफ हो गई है. गुप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, जिससे हत्या की आशंका सिरे से खारिज हो गई है.

पिता ने जताई थी हत्या की आशंका

मृतका के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में हत्या की आशंका जताई थी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की हत्या की पुष्टि नहीं हुई है.

डॉक्टरों की टीम ने गुरुवार रात ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी. रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की मौत फांसी लगने से हुई है.

आत्महत्या के एंगल से जांच शुरू

स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस अब इस मामले की जांच आत्महत्या के दृष्टिकोण से कर रही है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर रिमी कुमारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. क्या वह किसी मानसिक दबाव में थी, किसी प्रकार की परेशानी से जूझ रही थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी.

एसपी ने कहा कि सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है.

डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार छात्रा के शव का पोस्टमार्टम डॉ. अशोक और डॉ. रोहित की टीम ने किया था.

रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अब छात्रा के मोबाइल, कॉलेज गतिविधियों और उसके करीबी लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच कर रही है.

घटना के बाद कॉलेज परिसर और छात्राओं के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन