घर में घुसकर एक लाख से अधिक की चोरी

Updated:
विज्ञापन

गर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच स्थित एक घर में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

चकिया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच स्थित एक घर में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली.इसको लेकर पकड़ी दीक्षित निवासी गृहस्वामी रिंकू देवी पति उमेश सिंह ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमे बताया गया है कि 15 अगस्त की शाम को घर की पूजा में शामिल होने वें पूरे परिवार सहित अपने घर पकड़ी दीक्षित गई थी. शुक्रवार की सुबह लौटने पर जब मकान का दरवाजा खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पाया. मकान की छत पर स्थित स्टील का चदरा भी उखाड़ा हुआ था. उन्होंने आवेदन में चोरों द्वारा छत के रास्ते घुसकर नगद व जेवर चोरी किए जाने की बात कही है. जिसमें 20 हजार रुपए नगद भी शामिल हैं जो बच्चों के एडमिशन के लिए रखे गए थे.चोर इसके अलावा 80 हजार के जेवर और लगभग 15 हजार रुपए मूल्य की कीमती साड़ियां भी चोरी कर ले गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन