CM का लाइव भाषण देखने पहुंचे थे छात्र, लेकिन TV ही नहीं चला, मोतिहारी का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

भाषण देखने पहुंचे थे छात्र, लेकिन TV ही नहीं चला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी में नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन के दौरान पीपराकोठी स्थित कॉलेज में तकनीकी अव्यवस्था ने सबका ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के लिए लगाया गया टीवी चालू नहीं हुआ, इंटरनेट और वाई-फाई की भी कमी रही।

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी में नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन के दौरान पीपराकोठी स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में तकनीकी अव्यवस्था चर्चा का विषय बन गई. मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के लिए लगाया गया टीवी कथित तौर पर चालू नहीं हुआ, जबकि इंटरनेट और वाई-फाई की व्यवस्था भी नहीं होने की बात सामने आई. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोतिहारी विधायक फोन पर इस व्यवस्था को लेकर शिकायत करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

लाइव संबोधन नहीं देख सके छात्र और अभिभावक

बिहार सरकार की ओर से राज्य के 211 प्रखंडों में एक साथ नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया गया. पूर्वी चंपारण जिले के 15 प्रखंडों में भी समारोह आयोजित हुए. पीपराकोठी का कार्यक्रम जिले के प्रमुख लाइव प्रसारण केंद्रों में शामिल था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण छात्र-छात्राएं, अभिभावक और अन्य लोग मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन नहीं देख सके.

वीडियो में व्यवस्था पर जताई जा रही नाराजगी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक किसी अधिकारी को मोबाइल पर फोन कर कथित तौर पर शिकायत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि डीईओ कार्यालय की ओर से पुराना टीवी उपलब्ध कराया गया, जो चालू नहीं हो रहा है. साथ ही इंटरनेट और वाई-फाई की व्यवस्था भी नहीं की गई.

वीडियो में क्या सुनाई दिया?

वीडियो में कॉलेज के प्राचार्य भी टीवी नहीं चलने और नेटवर्क सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं. विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि कार्यक्रम की सूचना देर रात मिली थी, जिसके कारण पर्याप्त तैयारी नहीं हो सकी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. प्रभात खबर इस वायरल वीडियो में किए गए दावों या दृश्य की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढे़ं: बंजरिया में खुला डिग्री कॉलेज, अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन