वाटगंज के पास कार की ठोकर से अधेड़ की मौत, विरोध में फोरलेन जाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के राजमार्ग, वाटगंज के समीप वाहन की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे के आसपास की है.

विज्ञापन

पीपराकोठी. थाना क्षेत्र के राजमार्ग, वाटगंज के समीप वाहन की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे के आसपास की है. मृतक की पहचान वाटगंज के 60 वर्षीय ब्रह्म सहनी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की दिशा में एक कार व एक थार तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए जा रहे थे. जैसे ही दोनों वाहन वाटगंज चौक के समीप पहुंचे कि सड़क पार कर रहे उक्त व्यक्ति कार के चपेट में आ गया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. वहीं उक्त व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर राजमार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक को पांच पुत्र हैं. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन