पांच घरों व दुकानों में नगद, आभूषण सहित लाखों की चोरी
रमपुरवा में चार घरों एवं पकड़ीदयाल बाजार के एक आभूषण दुकान से चोरों ने खिड़की एवं शटर तोड़ नगद सहित लाखों का आभूषण व अन्य सामानों की चोरी कर ली.
पकडीदयाल.थाना क्षेत्र के रमपुरवा में चार घरों एवं पकड़ीदयाल बाजार के एक आभूषण दुकान से चोरों ने रविवार की रात्रि में खिड़की एवं शटर तोड़ नगद सहित लाखों का आभूषण, कपड़ा, साइकिल व अन्य सामानों की चोरी कर ली. पीड़ित रमपुरवा के बच्चू सहनी ने बताया कि वे पानी पटाने खेत में गये थे. उनकी बीमार पत्नी कमरा में सोयी थी. चोरों ने इसका फायदा उठाया तथा सवा दो लाख रुपए नकद एवम, करीब आठ लाख रुपए का आभूषण एवं कपड़ा चोरी कर ले भागे. चोरों ने रामपुरवा के प्रभु राम,मनिक लाल राम, एवं जयकिशुन राम के घर से साईकिल गहना कपड़ा सहीत अन्य सामान ले गए. चोरो ने पकड़ीदयाल बजार में मधु साह के आभूषण के दुकान में सटर तोड़ लॉकर से आभूषण चोरी कर ली गयी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षति पहुंचाई .पुलिस को सूचना मिलते ही सभी घटना स्थल पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया तथा जिला से स्पेशल टीम को बुलाकर जांच की गयी. थाना क्षेत्र में एक रात में अलग-अलग कई जगहों पर हुई चोरी कि घटना से लोगों में भय का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए