मोतिहारी: ब्रह्माकुमारी संस्था ने मनाया रक्षाबंधन महोत्सव, विधायक व प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन महोत्सव में विधायक व अन्य

मोतिहारी में ब्रह्माकुमारी संस्था ने 15 दिवसीय अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन किया. कार्यक्रम में रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने महत्वपूर्ण संदेश दिए.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. देशभर में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से मनाये जा रहे 15 दिवसीय अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव के तहत ब्रह्माकुमारी बनिया पट्टी सेवा केंद्र की ओर से नगर के सूर्यबाला सदन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की गयी. उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी सहित विधायक बबलू गुप्ता, अपर समाहर्ता एवं रेड क्रॉस प्रभारी शैलेंद्र कुमार समेत कई लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर दिया संदेश

कार्यक्रम में बीके मीना दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जब दुनिया पतित अवस्था में होती है, तब परमपिता परमात्मा का भारत की धरती पर अवतरण होता है. उन्होंने शिव जयंती और जन्माष्टमी को भी इसी आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ते हुए रक्षा सूत्र की महत्ता बतायी.

उन्होंने कहा कि परमात्मा के अवतरण के बाद आत्माओं को रक्षासूत्र बांधकर पवित्र करने का संदेश दिया जाता है और पवित्रता के बाद भारत की पावन धरती पर श्रीकृष्ण का जन्म होता है.

संस्था के सेवा कार्य को बताया ऐतिहासिक

विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था का सेवा कार्य ऐतिहासिक है. संस्था आध्यात्म के प्रचार-प्रसार के साथ भारत को स्वर्णिम युग की ओर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

कार्यक्रम के दौरान बीके अशोक वर्मा ने बताया कि प्रत्येक पांच हजार वर्ष के अंतराल पर परमात्मा का भारत की भूमि पर अवतरण होता है.

अतिथियों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बीके विभा, बीके करुणा और बीके रीना ने पुष्पगुच्छ देकर एवं तिलक लगाकर किया. स्वागत भाषण बीके विभा ने दिया.

कार्यक्रम को योगी शैलेन्द्र गिरी, बीके करुणा, बीके हरिशंकर भाई सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

रक्षा सूत्र बांधकर मांगी खुशहाल जीवन की कामना

कार्यक्रम के अंत में बीके मीना दीदी ने उपस्थित भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके खुशहाल जीवन की कामना की. उन्होंने सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन