दीक्षारंभ-2026 का आयोजन आज, नवागत विद्यार्थियों को मिलेगी विश्वविद्यालय की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

केवीवी की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी ने 'दीक्षारंभ-2026' का आयोजन कर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और छात्र सुविधाओं से परिचित कराया गया.

विज्ञापन

MGCUB campus: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक व्यवस्था तथा छात्र सुविधाओं से परिचित कराने के लिए 'दीक्षारंभ-2026' का आयोजन 16 सितंबर को किया गया. यह कार्यक्रम राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. इसमें स्नातकोत्तर तथा पांच वर्षीय एकीकृत स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी शामिल हुए. कार्यक्रम को उद्घाटन, तकनीकी और समापन सत्र में बांटा गया था.

विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में अतिथियों का संबोधन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत अकादमिक मामलों के निदेशक प्रो. बृजेश पांडेय के स्वागत संबोधन से हुई. इसके बाद बाह्य अतिथियों ने अपने विचार रखे. अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया.

तकनीकी सत्र में दी गई छात्र जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

तकनीकी सत्र के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को छात्र जीवन से जुड़ी अहम जानकारियां दीं. प्रॉक्टर प्रो. प्रसून दत्ता सिंह ने अनुशासन व एंटी-रैगिंग नियमों की जानकारी दी. प्रोवोस्ट प्रो. प्रणवीर सिंह ने छात्रावास व्यवस्था से अवगत कराया. इसके अलावा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए. पाल, पुस्तकालय प्रभारी प्रो. रंजीत कुमार चौधरी, परीक्षा नियंत्रक सच्चिदानंद सिंह और वित्त अधिकारी प्रो. पंकज कुमार सिंह ने अपनी-अपनी से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया.

प्रशासनिक व्यवस्था और खेलकूद से जुड़ी अहम जानकारियां

प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अतुल कुमार शरण ने प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी. खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा ने खेल सुविधाओं, छात्र परामर्शदाता डॉ. शशि प्रभा ने स्वास्थ्य व फिटनेस, सिस्टम एनालिस्ट आदित्य चंद्रा ने आईटी सेवाओं तथा जनसंपर्क प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. श्याम नंदन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने की जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया था.

यह भी पढ़ें... 68 ठिकानों पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, पांच शराब तस्कर गिरफ्तार और महुआ नष्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन