Motihari: संभावित परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन का डीइओ ने दिया निर्देश

Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 4:15 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2026 में आयोजित होने वाली वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा तथा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की तैयारी में डीइओ कार्यालय लग गया है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2026 में आयोजित होने वाली वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा तथा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की तैयारी में डीइओ कार्यालय लग गया है.परीक्षार्थियों की बढती संख्या को देखते हुए इस बार की परीक्षा में केन्द्रो की संख्या बढाई जाएगी.संभावित केन्द्रों की भौतिक सत्यापन को लेकर डीइओ राजन कुमार गिरी ने संबंधित बीइओ को पत्र. लिखा है.डीइओ ने कहा है कि 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा 65 केन्द्रों पर संचालित हुई जिसपर 65000 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.वहीं माध्यमिक परीक्षा में 79000 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.यह परीक्षा 69 केन्द्रों पर संचालित हुई थी.डीइओ ने कहा है कि प्रत्येक वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए परीक्षा केन्द्र निर्धारण से पूर्व अनुमंडल मुख्यालय एवं मुख्यालय के आस-पास के प्रखंड में कॉलेज ,उच्च विद्यालय , मध्य विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन जरूरी है.इस कार्य के लिए डीइओ ने छौडादानो बीइओ राकेश कुमार मिश्र तथा मोतिहारी बीइओ को सदर अनुमंडल,मेहसी बीइओ पितांबर प्रसाद काे चकिया,ढाका बीइओ शत्रुध्न प्रसाद को ढाका,मधुबन बीइओ उर्मिला कुमारी को पकडीदयाल ,अरेराज बीइओ विनय तिवारी को अरेेेराज तथा रक्सौल बीइओ हरेराम सिंह को रक्सौल अनुमंडल की जिम्मेवारी दी है.डीइओ ने विद्यालयों की भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन