तीन पीढ़ियों का घुड़सवारी शौक, विधायक अनंत सिंह के आयोजन में दम दिखाएगा देल्हो का "बाली उर्फ बासा"

Updated:
विज्ञापन

विधायक अनंत सिंह के आयोजन में दम दिखाएगा देल्हो का "बाली उर्फ बासा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देल्हो गांव का घुड़सवारी का शौक तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है. मुखिया के घोड़े 'बाली' उर्फ 'बासा' ने यूपी-बिहार के कई मेलों में जीत हासिल की है. अब मोकामा की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा.

विज्ञापन

MLA Anant Singh: मोतिहारी जिले के मधुबन प्रखंड अंतर्गत देल्हो गांव के एक परिवार में घुड़सवारी का शौक तीन पीढ़ियों से चला आ रहा है. इसी पारंपरिक शौक की खास पहचान बना है कौड़िया पंचायत की मुखिया मनोहारी देवी का घोड़ा "बाली", जिसे प्यार से "बासा" भी कहा जाता है. अब यह घोड़ा मोकामा के लदमा गांव में होने वाली भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता में अपनी रफ्तार और दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के अवसर पर 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूर्वी चंपारण से बाली भी हिस्सा लेगा.

विज्ञापन
prabhat khabar - 2026-11-22T094337.567.jpg

Horse racing championship: दादा से पिता और अब पोतों तक पहुंची घुड़सवारी की विरासत

पप्पू यादव ने बताया कि उनके दादा धरीक्षण पहलवान को घुड़सवारी का गहरा शौक था. इस शौक को उनके पिता दारोगा राय ने आगे बढ़ाया और परिवार में घोड़ा पालने की परंपरा को जीवित रखा. अब पप्पू यादव खुद और उनके भाई पूर्व प्रमुख सत्येंद्र यादव तथा मुखिया पुत्र विनय कुमार यादव इस विरासत को संभाल रहे हैं. परिवार के लिए यह केवल एक शौक नहीं बल्कि पुरखों की पहचान और गौरव का प्रतीक है.

यूपी से लेकर बिहार के कई प्रसिद्ध मेलों में दिखा चुका है दम

पप्पू यादव के मुताबिक बाली अब तक कई बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है और अपनी तेज रफ्तार से सबका ध्यान खींचा है. उत्तर प्रदेश के देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर और मऊ समेत बिहार के सीवान, मुजफ्फरपुर के हरदी व गड़हा मेले की घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर बाली ने अपनी अलग पहचान बनाई है. विभिन्न मेलों में मिली सफलताओं ने इसे क्षेत्र के चर्चित घोड़ों की कतार में ला खड़ा किया है.

विशेष खान-पान, देखभाल और नियमित अभ्यास से हो रही तैयारी

पप्पू यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए घोड़े को विशेष रूप से तैयार किया जाता है. उसके पौष्टिक खान-पान, नियमित मालिश, स्वास्थ्य देखभाल और प्रतिदिन के अभ्यास पर खास ध्यान दिया जाता है ताकि रेस के दौरान उसकी गति और संतुलन बना रहे. अलग-अलग जगहों पर मिली सफलता से परिवार का उत्साह बढ़ा है और सभी सदस्य लदमा की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Motihari horse race news,:लदमा की घुड़दौड़ में वैशाली के अशोक यादव थामेंगे बाली की लगाम

25 नवंबर को विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित घुड़सवारी चैम्पियनशिप में बाली उर्फ बासा की लगाम वैशाली के अशोक यादव थामेंगे. अशोक यादव एक अनुभवी और प्रशिक्षित राइडर हैं, जिन्हें बड़ी घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं का लंबा अनुभव है. मोतिहारी से लेकर मोकामा तक घुड़सवारी प्रेमियों की निगाहें अब 25 नवंबर को होने वाली इस रोमांचक दौड़ पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें...रिटायर्ड शिक्षिका के कार पर पहले मोबिल फेंका, फिर नशीला स्प्रे कर बदमाशों ने बैग उड़ाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन