लूट का प्रयास विफल होने पर अपराधियों ने चलाई गोली

स्टेट हाइवे 74 पथ पर जलवाटोली कब्रिस्तान के समीप मंगलवार देर संध्या बाइक सवार अपराधियों ने दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे एक सोना-चांदी व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया है.
डुमरियाघाट.स्टेट हाइवे 74 पथ पर जलवाटोली कब्रिस्तान के समीप मंगलवार देर संध्या बाइक सवार अपराधियों ने दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे एक सोना-चांदी व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया है. लुट की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने व्यवसायी के ऊपर हथियार से दो फायरिंग किया है. व्यवसायी संभुआपुर गांव का रहने वाला पवन कुमार उम्र 35 वर्ष है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह देर संध्या हुसैनी स्थित अपनी सोना-चांदी का दुकान बंद कर रामपुर खजुरिया चौक के रास्ते घर लौट रहा था. इसी दौरान तीन की संख्या बाइक सवार अपराधियों ने हुसैनी के तरफ से उसका पीछा कर उसे जलवाटोली कब्रिस्तान के पास आगे से घेर लिया. और जबरदस्ती उसका झोला जिसमे वह गहना रखा था उसे छीनने लगे. परंतु व्यवसायी झोला नहीं छोड़ा. काफी मशक्कत के बाद व्यवसायी ने जब झोला नहीं छोड़ा तो अपराधियों ने उसके ऊपर हथियार से दो गोली फायर कर दिया. अपराधी बाइक सवार तीन की संख्या में थे. इस दौरान अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की, मगर गोली व्यवसायी को छूते हुए निकल गईं. ग्रामीणों को आता देख अपराधी खजुरिया की तरफ भाग निकले.डुमरियाघाट पुलिस ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया. पुअनि धर्मेन्द्र कुमार–2 ने बताया कि पुलिस आस पास के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




