मोतिहारी: दो वर्षों में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिलेगा स्थायी भवन, सांसद संजय जायसवाल ने दिया भरोसा
डॉ संजय जायसवाल को पुष्पगुच्छ देते कुलपति प्रो.संजय श्रीवास्तव
चंपारण के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण को लेकर सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने उच्चस्तरीय बैठक की. आगामी दो वर्षों में विश्वविद्यालय को भव्य स्थायी भवन मिलने की उम्मीद है, जिस पर सांसद ने सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया है.
Motihari News: मोतिहारी. चंपारण के शैक्षणिक विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. लोकसभा में प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष सह पश्चिमी चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव और सभी विभागाध्यक्षों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में विश्वविद्यालय के विकास कार्यों और विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. सांसद ने समस्याओं के सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया.
आपके शहर में
दो वर्षों में स्थायी भवन का संकल्प
बैठक के दौरान यह बात सामने आयी कि वर्ष 2023 के बाद स्थापित देश के कई अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों को उनका स्थायी परिसर मिल चुका है, लेकिन किन्हीं कारणों से महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय अब तक इस सुविधा से वंचित है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प में शिक्षा और युवा शक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने चंपारण की जनता को विश्वास दिलाया कि आगामी दो वर्षों के भीतर विश्वविद्यालय को अपना भव्य और स्थायी भवन उपलब्ध कराने के लिए ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे.
विश्वविद्यालय के विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विकास कार्यों और विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. सांसद ने समस्याओं के सकारात्मक समाधान का पूरा आश्वासन दिया.
विश्वविद्यालय के विकास को चंपारण के शैक्षणिक विकास और युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए आवश्यक पहल करने की बात कही गयी.
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई.
इसके बाद कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.
कुलपति समेत विभागाध्यक्ष रहे मौजूद
बैठक में कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. प्रसुन्न दत्त सिंह सहित विश्वविद्यालय के तमाम प्रमुख विभागाध्यक्ष और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: 3 साल की गरिमा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा नेपाल, वीरगंज-पथलैया मार्ग चौथे दिन भी बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए