एक ही रात दो घरों में भीषण चोरी

Updated:
विज्ञापन

बंजरिया टोला कौड़िया में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी का प्रयास किया.जिसमे दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

मधुबन. थाना क्षेत्र के बंजरिया टोला कौड़िया में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी का प्रयास किया.जिसमे दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया.चोरों ने गांव के चितरंजन सिंह के घर के पीछे खिड़की को उखाड़कर चोर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गृहस्वामी चितरंजन सिंह ने बताया कि रात के करीब 11 बजे जब सपरिवार सो रहे थे. इसी दौरान चोर घर में घुसकर जेवर व कीमती कपड़ों वाला बक्सा लेकर भाग गये. नींद खुलने पर पीछा किया.चोरों के द्वारा बक्से रखे विभिन्न प्रकार की महिलाओं के जेवर, कीमती कपड़े व 65 हजार नकदी की चोरी कर ली. बक्शा को आम के बगीचे में छोड़ भाग गये. बक्से में बच्चों के सर्टिफिकेट थे.जिसे उठाकर घर लाये.वहीं गांव में मो.एनुल के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.घर में केवल एनुल की मां मौजूद थी.जबकि चोरों ने अमृत सहनी के घर में भी चोरी का असफल प्रयास किया है.घटना के लेकर चितरंजन सिंह ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव मौवार,गड़हिया ओपी प्रभारी राजीव रंजन कुमार, पीएसआई संगीता कुमारी दलबल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन