झारखंड में भकुरहिया के युवक का पत्थर से कुचल कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

सरैयागोपाल पंचायत के भकुरहिया गांव के 24 वर्षीय युवक को झारखंड के पश्चमी सिंहभूम के गुदरी थाना जमतरवा गांव में लाठी-डंडे से मार एवं पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी है.

विज्ञापन

पताही.थाना क्षेत्र के सरैयागोपाल पंचायत के भकुरहिया गांव के 24 वर्षीय युवक को झारखंड के पश्चमी सिंहभूम के गुदरी थाना जमतरवा गांव में लाठी-डंडे से मार एवं पत्थर से कुचल कर हत्या कर देने की सूचना मिलते ही मृत युवक के घर कोहराम मच गया है. मृतक भकुरहिया गांव के जोखू साह के 24 वर्षीय पुत्र तुलसी साह है. ग्रामीणों ने बताया कि तुलसी साह अपने तीन भाइयों एवं साथियों के साथ वहां पांच वर्ष से लॉटरी के साथ फेरी लगा कर कपड़ा बेचने का कार्य करता था. परिजनों को सोमवार को तुलसी के साथ शिवहर जिले के पुरनहिया थाना के कोलुआ ठिकहा गांव के राकेश कुमार एवं रमेश के साथ लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बुधवार को परिजनों को तुलसी के साथ शिवहर जिले के दो युवकों के हत्या की खबर मिली, जिसके बाद उसके घर चीख पुकार मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन