ePaper

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन होगा वर्ल्ड क्लास, यात्रियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Updated at : 18 Jun 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन होगा वर्ल्ड क्लास, यात्रियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर चल रहे कार्य के प्रगति की समीक्षा मंगलवार को सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने की.

विज्ञापन

मोतिहारी . बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर चल रहे कार्य के प्रगति की समीक्षा मंगलवार को सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने की. उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर अबतक किये गये कार्याें के बारे में जानकारी ली. सांसद ने बैठक के बाद कहा कि जीआरपी व पार्सल बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ऑफिस का निर्माण पहले हो चुका है, जिसमें बैठ सारे अधिकारी निर्माण कार्य की गति देते हैं. कॉलिंग रूम का भी निर्माण हो चुका है. अब मुख्य कार्यालय को तोड़ा जायेगा. टेंपरेरी कार्यालय का निर्माण हो चुका है, जहां बहुत जल्द मुख्य कार्यालय को शिफ्ट कर दिया जायेगा. प्राइमरी स्कूल भवन का निर्माण एवं चारदीवारी का काम भी तेजी से हो रहा है. फ्रंट का निर्माण जी-3 होगा. सामने पार्किंग व पश्चिम की ओर आवासीय ब्लॉक का निर्माण चल रहा है. आवासीय परिसर जी-4 होगा. ग्राउंड एव फर्स्ट फ्लोर में कम्युनिटी हॉल एवं अस्पताल होगा. पूरब की ओर भविष्य में सिटी मॉल बनेगा. ग्राउंड व फस्ट फ्लोर में कार्यालय होगा. फर्स्ट फ्लोर पर सामने से जाने के लिए 36 मीटर मुख्य प्रवेश द्वार तथा 12 मीटर का निकास द्वारा होगा. वहीं सेकेंड फ्लोर एवं थर्ड फ्लोर पर फूड प्लाजा, यात्री विश्रामालय एवं अन्य सुविधाएं रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन