पीपल के पत्ते पर उकेरी मोदी, सम्राट और नीतीश की तस्वीर, मधुरेंद्र ने 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन पर दिखाई अद्भुत कला

Updated:
विज्ञापन

पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर दिखाते लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र | सोर्स- प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर पीएम मोदी, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार की तस्वीर उकेरी है. 5 घंटे में बनी यह कलाकृति चर्चा में है.

विज्ञापन

Madhurendra Leaf Artist: बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन के अवसर पर मोतिहारी के अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कलाकारी से सबका ध्यान खींचा है. उन्होंने महज 5 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर उकेरी है. इस छोटी सी कलाकृति में 9.76 किलोमीटर लंबे गंगा पुल का चित्र भी बनाया गया है. इसे तैयार करने में मधुरेंद्र को करीब पांच घंटे लगे.

विज्ञापन
leaf artist madhurendra Ji nitish setu.jpeg
पीपल के पत्ते पर पीएम मोदी, सीएम सम्राट और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर

हरे पीपल के पत्ते को कैनवास बनाकर बनाई गई इस कलाकृति में अंग्रेजी में 'WELCOME TO BIHAR' और 'NITISH SETU' भी लिखा गया है. कलाकार ने इसे प्रधानमंत्री के बिहार आगमन और पुल के उद्घाटन के अवसर पर तैयार किया है. बेहद छोटे आकार में तीनों नेताओं के चेहरे और पुल की आकृति उकेरना इस कलाकृति की खासियत है.

पांच घंटे की मेहनत से तैयार हुई कलाकृति

मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कलाकृति को बनाने में उन्हें करीब पांच घंटे तक लगातार मेहनत करनी पड़ी. पीपल के छोटे से पत्ते पर तीन नेताओं की तस्वीरों के साथ गंगा नदी पर बने पुल का चित्र उकेरना चुनौतीपूर्ण था. इसके लिए उन्होंने बेहद बारीकी से काम किया.

madhurendra drawing nitish setu on leaf.png
पीपल के पत्ते पर तस्वीर उकेरते मधुरेंद्र

कलाकार के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, राज्य को विकास योजनाओं की सौगात मिलती है. नीतीश सेतु का उद्घाटन भी बिहार के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. इसी खुशी को अपनी कला के माध्यम से व्यक्त करने के लिए उन्होंने यह कलाकृति बनाई.

9.76 किलोमीटर लंबे पुल को भी पत्ते पर उकेरा

यह पुल पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर होते हुए वैशाली जिले के बिदुपुर को जोड़ता है. करीब 9.76 किलोमीटर लंबे छह लेन के इस गंगा पुल को राज्य की कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. मधुरेंद्र ने अपनी कलाकृति में पुल की आकृति को भी जगह दी है.

madhurendra artist leaf image.png
पत्ते पर उकेरी गयी नीतीश सेतु की तस्वीर

उन्होंने बताया कि पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा गया है. उनके अनुसार, बिहार के विकास से जुड़े इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की तस्वीरों को एक ही पत्ते पर उकेरा गया है.

राम दरबार की विशाल रेत कलाकृति से भी बटोरी थी चर्चा

मधुरेंद्र कुमार हाल के दिनों में अपनी कई कलाकृतियों को लेकर चर्चा में रहे हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अयोध्या में दीपोत्सव 2026 के दौरान उन्होंने चार सहयोगियों के साथ राम कथा पार्क में 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची राम दरबार एवं राम मंदिर की रेत कलाकृति तैयार की थी. आयोजकों के मुताबिक, इस कलाकृति को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया.

रेत से भव्य राम दरबार बनाते मधुरेंद्र | सोर्स- प्रभात खबर
रेत से भव्य राम दरबार बनाते मधुरेंद्र की तस्वीर

इसके अलावा छठ महापर्व पर उन्होंने पीपल के पत्ते पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती छठव्रतियों की तस्वीर बनाई थी. 16 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर भी उन्होंने पत्ता कला के जरिए एक विशेष कलाकृति तैयार की थी. रेत और पत्तों जैसे प्राकृतिक माध्यमों पर काम करने वाले मधुरेंद्र की नई कलाकृति ने एक बार फिर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी के लाल मधुरेंद्र ने अयोध्या में बनाया विश्व रिकॉर्ड, 220 टन रेत से तैयार किया 58 फीट लंबा राम दरबार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन