चोरी की तीन बाइक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
मुफस्सिल पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.
मोतिहारी . मुफस्सिल पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी से मंगलवार सुबह चंद्रहिया के पास एक राहगिर को ठोकर मार बाइक चोरी करने की घटना का भी खुलासा हुआ है. सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सिकन्दर कुमार गोढवा का रहने वाला है. उसके पास से चंद्रहिया से चोरी की गयी बाइक के अलावा चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि बरामद दो अन्य बाइक छतौनी से चोरी हुई थी. इसको लेकर छतौनी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है. पूछताछ में गिरफ्तार सिकन्दर ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम का खुलासा करते हुए यह भी बताया है कि उसने अबतक एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बाइक चोरी कर नेपाल बेचने की बात भी उसने स्वीकार की है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पाण्डेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार, दारोगा राज कुमार राय, मुमताज अंसारी सहित अन्य शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए