ePaper

4118 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तार

Updated at : 09 Sep 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
4118 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तार

पुलिस ने दुबे टोला ईंट उद्योग के सरेह से भारी मात्रा में हिमाचल प्रदेश निर्मित सेवेन पीएम एक सौ अस्सी एमएल विस्की बरामद की है .

विज्ञापन

संग्रामपुर.स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर रात्रि करीब तीन बजे गुप्त सूचना के आधार पर दुबे टोला ईंट उद्योग के सरेह से भारी मात्रा में हिमाचल प्रदेश निर्मित सेवेन पीएम एक सौ अस्सी एमएल विस्की बरामद की है .थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि दुबे टोला में चिमनी के समीप सरेह में भारी मात्रा में धंधेबाजशराब की खेप ला रहे हैं जिसको लेकर रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी सक्रिय हो गए .इस दौरान धंधेबाज निर्भीक होकर शराब को इधर उधर करने में जुटे थे कि पुलिस टीम स्थल को घेर ली .जहां से एकतालीस सौ अठारह पीस सेवेन पीएम विस्की शराब बरामद किया गया. साथ ही उक्त स्थल पर पत्थर का जीरा गिट्टी भी था.ऐसा प्रतीत हुआ कि धंधेबाजों की टीम ने किसी ट्रक से शराब की खेप को गिट्टी में छुपा कर लाया था. और वहीं से शराब को इधर उधर शराब धंधेबाजों के यहां भेजने की योजना थी .जो नाकाम हुई. इस दौरान पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर बाइक व दिल्ली नंबर सेंट्रो कार बरामद की है. जिसमें शराब लदा हुआ था. बाकी शराब को लगभग बाइस प्लास्टिक की बोरी में बांध करके कारोबारियों के यहां भेजने के लिए रखा गया था. तब तक पुलिस पहुंच गयी और मुख्य धंधेबाज अभिषेक कुमार भागने में सफल रहा.जबकि थाना क्षेत्र के राजपुर(मंगलापुर) गांव के युवक ओम प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया की इस मामले में तीन लोगों को नामजद जबकि पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. शराब की इतनी बड़ी खेप की हुई बरामदगी से एक तरफ जहां संग्रामपुर पुलिस गदगद हैं वही शराब धंधेबाजों में दहशत हैं. छापेमारी टीम में प्रशिक्षु दारोगा अलका कुमारी,राहुल कुमार,प्रत्याशा कुमारी, अक्षय कुमार व सैप के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन