पिस्टल दिखाकर फाइनेंस के कर्मी से 2.17 लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ के बलान चौक के निकट बुधवार की देर संध्या समस्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 17 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

विज्ञापन

घोड़ासहन.ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ के बलान चौक के निकट बुधवार की देर संध्या समस्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 2 लाख 17 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. इसको लेकर कर्मियों द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने अपराधी का पीछा भी किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. घटना के संबंध में पीड़ित कर्मी सह पश्चिमी चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र के धोवनी लौरिया निवासी शैलेष राम ने बताया कि कंपनी के दो कर्मी दो बाइक से शिकारगंज के परेवा एवं परेई गांव से अपने काम को निपटा कर घोड़ासहन लौट रहे थे. इसी बीच लौखान चौक के निकट हीरो स्प्लेंडर बाइक पर हेलमेट लगाए दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से ओभर टेक कर आ धमके. अपराधियों ने पिस्टल से पेट और माथे पर सटा बाइक का चाभी निकाल लिया. पैसा की मांग करने लगे. पास पैसा नहीं होने की बात कहने पर अपराधी बाइक की डिक्की तोड़ पैसा निकाल कर ढाका की तरफ भाग निकला. थानाध्यक्ष शंभू मांझी ने बताया कि फाइनेंस कर्मी के द्वारा आवेदन दिया गया है. बताया कि पुलिस आस-पास बाजारों, चौक-चौराहों पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन