Motihari: गांव में विवाद हल करने के लिए बैठी थी पंचायत, पंचों के सामने ही पांच लोगों को चाकू से गोदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2022 4:58 PM
Motihari के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी गांव में चाकूबाजी की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव में एक पुराने विवाद के निपटारे को लेकर पंच बैठी थी. पंचायत शुरू होने से पहले ही, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पंच के सामने ही हमला कर दिया. हमले में पांच लोग बूरी तरह से घायल हो गए.
Motihari के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी गांव में चाकूबाजी की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव में एक पुराने विवाद के निपटारे को लेकर पंच बैठी थी. पंचायत शुरू होने से पहले ही, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पंच के सामने ही हमला कर दिया. हमले में पांच लोग बूरी तरह से घायल हो गए. इसमें से दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को गांव के लोगों ने उठाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. इसके साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि वकील राय और गया शाह के परिवार में पहले से विवाद चल रहा था. मगर चार दिन पहले ही, बच्चों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस बात को लेकर शनिवार को पंचायत बुलाई गयी थी. इससे पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद को लेकर कई बार पंचायत का आयोजन गांव के बड़े बुजुर्गों की मदद से किया गया था. मगर, मसले को हल नहीं किया जा सका. बैठक शुरू होने से पहले ही पंचों के सामने राजेश राय ,सोनू राय, वकील राय सहित अन्य ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. इसमें ललन शाह, गया शाह, राधेश्याम शाह, कन्हैया शाह और लड्डू शाह घायल हो गए.
चाकूबाजी में घायल ललन शाह के परिजन ने बताया कि गांव में एक जाति के लोगों की संख्या ज्यादा है. वैश्य जाति के केवल चार से पांच परिवार हैं. ऐसे में गांव के दबंग लोग अक्सर हमलोगों के साथ मारपीट करते हैं. हर बार पंचायती में दबंग पंचायती छोड़कर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. गांव को लोगों से परेशान होकर हमने दो वर्ष के लिए गांव छोड़ दिया. छठ पर घर आए थे. लोगों ने फिर से मारपीट शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










