महिला एसआइ से अश्लील चैट करनेवाले मोहनिया एसडीपीओ होंगे निलंबित, जांच में पाये गये दोषी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा इसकी शिकायत कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा से की गयी. उक्त शिकायत पर एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव के लिए बनायी गयी कमेटी आंतरिक परिवाद समिति से उक्त शिकायत की जांच करायी गयी.

विज्ञापन

भभुआ. अपने अधीनस्थ कार्यरत महिला सब इंस्पेक्टर को अश्लील चैट करने, उसे लगातार परेशान करने, उसके मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजने सहित उसे प्रताड़ित करने के मामले में मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खान के खिलाफ शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा ने निलंबित करने, विभागीय कार्रवाई करने व मोहनिया से तबादला करने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय की है. डीआइजी द्वारा 15 दिनों पहले ही मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गयी है, जिस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्णय लिया जाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला

दरअसल, मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खान के अधीन कार्यरत एक महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा उनके ऊपर यय आरोप लगाया गया कि वह उनके मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजते रहते हैं. साथ ही थानेदार बनाने का प्रलोभन दे उनके द्वारा लगातार उत्पीड़न की कोशिश की जाती है. उनकी बात नहीं मानने पर वह लगातार परेशान भी करते हैं. महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा इसकी शिकायत कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा से की गयी. उक्त शिकायत पर एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव के लिए बनायी गयी कमेटी आंतरिक परिवाद समिति से उक्त शिकायत की जांच करायी गयी.

मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजने का मिला सबूत

एसडीपीओ मोहनिया के खिलाफ की गयी शिकायत की जांच आंतरिक निगरानी समिति की अध्यक्ष महिला थाने की थानेदार पूनम कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सविता कुमारी, सब इंस्पेक्टर श्रद्धा सुमन, सब इंस्पेक्टर शुभांगी, सिपाही संध्या कुमारी व एसवीपी कॉलेज की प्रोफेसर सीमा पटेल द्वारा की गयी. जांच में पाया गया कि मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान द्वारा उक्त महिला सब इंस्पेक्टर को मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजने का काम किया जाता था. मोहनिया एसडीपीओ के कार्य क्षेत्र से महिला सब इंस्पेक्टर का तबादला होने के बाद भी वह महिला सब इंस्पेक्टर के पीछे पड़े रहे और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने सहित बात मानने के लिए मजबूर करते रहे.

तबादले के बाद भी परेशान करना नहीं छोड़ा

आरोप में आगे कहा गया है कि उनके कार्य क्षेत्र से तबादला होने के बाद भी मोहनिया एसडीपीओ जब उक्त महिला सब इंस्पेक्टर को परेशान करना नहीं छोड़ा और उसके पीछे पड़े रहे, तब उक्त महिला सब इंस्पेक्टर ने अजीज जाकर इसकी शिकायत एसपी से की थी. उक्त मामले में पकड़े नहीं जाये, इसके लिए मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान द्वारा उक्त महिला सब इंस्पेक्टर को वाटएप कॉल व मैसेज करने के बाद उसे डिलीट कर दिया जाता था. आंतरिक परिवार समिति उक्त मामले में दोषी पाये जाने के बाद कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंपी थी.

जांच टीम ने बंद लिफाफे में सौंपी थी रिपोर्ट

एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा बताया गया कि एक महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान के खिलाफ शिकायत की गयी थी, जिसकी जांच विभाग में गठित आंतरिक परिवाद समिति से करायी गयी. आंतरिक परिवाद समिति द्वारा जांच की रिपोर्ट बंद लिफाफा में मुझे सौंपा गया था, जिसे मेरे द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए डीआइजी शाहाबाद रेंज को भेज दिया गया था.

क्या कहते हैं डीआइजी

डीआइजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खान के खिलाफ महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा अश्लील मैसेज करने सहित अन्य शिकायत की करायी गयी जांच में मामला सही पाया गया है. इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन व तबादला की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन