मंत्री रामानंद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुशील मोदी को लेकर किया बड़ा खुलासा! कहा- मामले की होगी जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2022 6:08 PM

विज्ञापन

बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने सुशील मोदी के भाई पर गंभीर आरोप लगाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामानंद यादव ने कहा कि सुशील मोदी के भाई का लोदीपुर में चर्च की जमीन पर मार्केट बनाने में नाम आया था.

विज्ञापन

पटना. बिहार में नई सरकार बनने के बाद बीजेपी और महागठबंधन के नेताओं के बीच खूब आरोप- प्रत्यारोप चल रहा है. कुछ दिन पहले बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर खेतान मार्केट को लेकर आरोप लगा था. अब बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने आरोप लगाया है कि सुशील मोदी के भाई का लोदीपुर में चर्च की जमीन पर मार्केट बनाने में नाम आया था.

सुशील मोदी के भाई पर आरोप

खनन एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने सुशील मोदी के भाई पर आरोप लगाया है. रामानंद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लोदीपुर चर्च की जमीन के रजिस्ट्री में गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई गई. लोदीपुर चर्च के जमीन पर बनी मॉल का नक्शा पूर्व नगर आयुक्त ने रद्द कर दिया था. नगर आयुक्त कुलदीप नारायण ने इस आदेश को रद्द किया था. गलत एफिडेविट देकर नक्शा पारित कराने के लिए लोदीपुर मॉल का नक्शा रद्द किया गया. लोदीपुर मॉल पर रेरा ने भी मॉल के शॉप को बेचने पर रोक लगाया था. उन्होंने इस पूरे मामले में मोदी के भाई की संलिप्तता को उजागर करने का दावा किया.

‘पीड़ितों ने दिया है आवेदन’

रामानंद यादव ने कहा मुझे लोदीपुर जमीन से जुड़े हुए दो पीड़ितों ने आवेदन दिया था. आवेदन में यह बात मुझे बताई गई थी कि सुशील मोदी के भाई की संलिप्तता मॉल बनाने में है. आवेदन कर्ताओं में बापटिस्ट यूनियन चर्च से राजेश बिल कनसन ओर रामनरेश सिंह ने मुझे आवेदन दिया था. दोनों के आवेदनों में यह बात बताई गई थी कि सुशील कुमार मोदी के भाई किशन लिखता मॉल बनाने में है. उनहोंने कहा कि मैंने सुशील मोदी पर कोई आरोप नहीं लगाया था. लेकिन इस आवेदन के बाद विभागीय जांच कराने को लेकर बात कही थी. इस आवेदन को लेकर मैं नगर विकास विभाग को अनुशंसा कर जांच कराने की कार्रवाई करूंगा.

‘प्रोफेसर को लेकर मुझ पर जांच हुई है’

रामानंद ने कहा कि मैं प्रोफेसर हूं. प्रोफेसर को लेकर मुझ पर जांच हुई है. सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले की जांच हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट से मुझे इस मामले में न्यया मिला है. अब अगर सुशील मोदी मेरे प्रोफेसर बनने पर जांच करना चाहते हैं तो करा ले. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर तीन मामले चल रहे हैं और सब मामले में मैं बरी हो चुका हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन