मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के किनारे बनेगा रामवृक्ष बेनीपुरी का स्मारक, सरकार ने दिये 4.13 करोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2022 4:10 AM

विज्ञापन

समाजवादी आंदोलन के जनक, स्वतंत्रता सेनानी व प्रख्यात लेखक रामवृक्ष बेनीपुरी की स्मृति में स्मारक बनेगा. बागमती बांध के किनारे बिहार सरकार की ओर से आवंटित जमीन पर स्मारक निर्माण के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: प्रखर समाजवादी आंदोलन के जनक, स्वतंत्रता सेनानी व प्रख्यात लेखक रामवृक्ष बेनीपुरी की स्मृति में स्मारक बनेगा. बागमती बांध के किनारे बिहार सरकार की ओर से आवंटित जमीन पर स्मारक निर्माण के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है.

निर्माण पर 4.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे

स्मारक के निर्माण पर 4.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बागमती बांध के बाहर 1.4 एकड़ और 14 डिसमिल जमीन आवंटित है. यहां बेनीपुरी स्मारक का निर्माण कराया जायेगा. स्मारक परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी. वहीं, चहारदिवारी, पार्क, वाचनालय व पुस्तकालय और मेन गेट का निर्माण प्रस्तावित है.

बिहार विधान परिषद के सभापति के प्रयास से मिली स्वीकृति

बेनीपुरी चेतना समिति न्यास के सचिव डॉ महंथ राजीव रंजन दास ने बताया कि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर स्मारक के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे. उनके प्रयास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्मारक निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है. डॉ दास ने बताया कि विधान परिषद सभापति ने खुद मुख्यमंत्री के निर्णय से अवगत कराया है.

सरकार के निर्णय पर सीएम व सभापति को आभार

मुजफ्फरपुर सहित राष्ट्र के गौरव बेनीपुर के सम्मान में स्मारक निर्माण की मंजूरी के बाद शिक्षा व साहित्य से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ ही सभापति के प्रति आभार जताया है. डॉ हरेंद्र कुमार, विधायक पंकज कुमार मिश्र, विमल कुमार शुक्ला, विधान पार्षद रेखा कुमारी, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार शैलू, डॉ राजेश्वर प्रसाद सिंह, रामशरण अग्रवाल, विभेष त्रिवेदी, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, डॉ शीला बेनीपुरी, संजय पंकज आदि ने मुख्यमंत्री के निर्णय पर खुशी व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन