मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2023 1:58 PM
बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार बढ़ता जा रहा है. औसतन हर दिन आधा दर्जन लोग विभिन्न सड़क हादसों में मारे जा रहे हैं. बिहार के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही है.
मुजफ्फरपुर. बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार बढ़ता जा रहा है. औसतन हर दिन आधा दर्जन लोग विभिन्न सड़क हादसों में मारे जा रहे हैं. बिहार के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है. गुरुवार को यहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है. बावजूद तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसको लकर बैठक की जाएगी और इसपर नियंत्रण किया जाएगा.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत में स्टेट हाइवे 74 पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा दो लोग घायल भी हो गये हैं. इस घटना में मृतकों की पहचान बरुराज थाना क्षेत्र के काशी छपरा नरवारा निवासी मुकुंद कुमार (24) और नरवारा के सुभाष कुमार (25) के रूप में हुई है. ये दोनों कार पर सवार थे. इनके अलावा कार सवार अन्य दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. सूचना मिलने के बाद साहेबगंज थाने की पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त करने की कवायद में जुटी है. साहेबगंज थाने की पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है. कार सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे. इसी दौरान स्टेट हाइवे 74 पर यह हादसा हुआ. बुधवार को भी जिले के सरैया थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रहे ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया था. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










