Mahashivratri 2022 Live: महाशिवरात्रि पर निकलेगी बारात, बिहार के शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू

Updated:
विज्ञापन

Mahashivratri 2022 Live: आज महाशिवरात्रि का पर्व है. हर शिवभक्त भोले नाथ को प्रसंन्न करने के लिए शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे. महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते है महाशिवरात्रि पूजा से पहले जरूरी बातें

विज्ञापन

ब्रह्मपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का किया जलाभिषेक

ब्रह्मपुर प्रखंड के बाबा बरमेश्वर नाथ नगरी ब्रह्मपुर में हजारों श्रद्धालु बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया. उसके बाद फाल्गुनी महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेला एवं बाबा के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो. इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरा कर ली है.

बक्सर के शिव मंदिर में लगी भक्तों की भीड़

आज महाशिवरात्रि का पर्व है. बक्सर के शिव मंदिर में जलाशिषेक करने के लिए भक्तों भीड़ लगी है. शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया. पूजा बक्सर आज शिवमय हो गया है.

बारात में शिव-स्वयंवर का दृश्य आकर्षक होगा

कुछ ही देर बाद रामभजन आश्रम से शिव की भव्य बारात निकाली जायेगी. बारात पहले गरीबनाथ मंदिर पहुंचेगी. बारात में शिव-स्वयंवर का दृश्य आकर्षक होगा. इसके अलावा विभिन्न देवी और देवताओं के रूप में कलाकार शामिल होंगे.

महाशिवरात्रि को लेकर भक्त उत्साहित

प्राचीन बूढ़ानाथ मंदिर में आधुनिक सजावट शहर के प्राचीन बूढ़ानाथ मंदिर में भव्य सजावट की गयी है. यहां स्थानीय कलाकार भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाएं हुए है. भागलपुर के सभी शिवालय में उत्सवी माहौल दिखने लगा. महाशिवरात्रि को लेकर भक्त उत्साहित दिख रहे हैं.

कुपेश्वर नाथ मंदिर में हुई भव्य सजावट

भागलपुर कोतवाली स्थित कुपेश्वर नाथ मंदिर में एक क्विंटल ईख के रस, 51 किलो दूध, 21 किलो दही, 11 किलो शहद से बाबा का रूद्राभिषेक व पूजन हुआ. महंत विजयानंद शास्त्री ने बताया कि इस बार मंदिर से हर दिल समिति की ओर से बरात निकलेगी. कोरोना काल में भीड़ नहीं लगाने को लेकर मंदिर में विशेष व्यवस्था है.

लाइव दर्शन महावीर मंदिर पटना

https://fb.watch/btqqcXDlK8/

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola