दाह संस्कार कर लौटा और खुद मर गया, शुद्धि स्नान के दौरान बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
मधुबनी: शुद्धि स्नान में डूबा युवक,RIP

दाह संस्कार कर लौटा और खुद मर गया, शुद्धि स्नान के दौरान बड़ा हादसा

मधुबनी के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ. शांतिनाथ महादेव मंदिर परिसर के तालाब में शुद्धि स्नान करने गए 32 वर्षीय युवक विजय कुमार दास की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. शांतिनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित तालाब में स्नान करने गए 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक दाह संस्कार से लौटने के बाद शुद्धि स्नान करने तालाब में उतरा था, लेकिन गहरे पानी में जाने से हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

शुद्धि स्नान के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान वार्ड संख्या 18 निवासी विजय कुमार दास (32) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय कुमार अपने मोहल्ले की एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद धार्मिक परंपरा के तहत शांतिनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित तालाब में स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

लोगों ने की बचाने की कोशिश

तालाब में युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

एक ही दिन में दोहरी त्रासदी से टूटा परिवार

इस घटना के बाद मृतक के घर और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. परिवार पहले से ही मोहल्ले की महिला के निधन के कारण शोक में था. उसी दिन विजय कुमार की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

यह भी पढे़ं: Bihar News: नीट पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन