बछराजा नदी से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Author Sanjay raut|Edited by Gajendra kumar
Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

मधुबनी के हरलाखी में बछराजा नदी से 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

फोटो: परिचय: घटना स्थल पर पुलिस व लोगों की भीड़

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हरलाखीखिरहर गांव स्थित भरन टोल के पास बछराजा नदी से बुधवार की सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गश्ी. नदी में शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान खिरहर निवासी अशोक चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र राजन चौधरी के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

वहीं, सूचना मिलते ही खिरहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मामले में खिरहर थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन