ePaper

सनकी युवक ने की पत्नी, सास सहित दो बच्चों की नृशंस हत्या

Updated at : 11 May 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
सनकी युवक ने की पत्नी, सास सहित दो बच्चों की नृशंस हत्या

थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत स्थित बारिसलाल चौक पर एक सनकी दामाद ने बुधवार की रात अपनी पत्नी, छह माह की एक नवजात, चार साल की बेटी एवं सास की अनाज पीसने वाले जांता से कूटकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी है.

विज्ञापन

झंझारपुर. थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत स्थित बारिसलाल चौक पर एक सनकी दामाद ने बुधवार की रात अपनी पत्नी, छह माह की एक नवजात, चार साल की बेटी एवं सास की अनाज पीसने वाले जांता से कूटकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद से युवक फरार हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी सहित थाना पुलिस व फारेंसिक टीम पहुंच कर जांच में जुट गयी है. मृतकों में 60 वर्षीय प्रमिला देवी (सास) 25 वर्षीय हिरण देवी उर्फ पिंकी(पत्नी), 6 माह की प्रीति कुमारी (बेटी) और 4 वर्षीय प्रिया कुमारी (बेटी) शामिल है. आरोपित युवक अवाम निवासी पवन महतो है. घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब आरोपी का साला अपने गांव से मां व बच्चों से मिलने वारिसलाल चौक पर आया. जानकारी के अनुसार अवाम निवासी पवन महतो का गोधनपुर निवासी हिरण देवी से साल 2017 में शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पवन महतो का अपनी पत्नी से अनबन चल रहा था. पवन महतो के उपर दहेज प्रताड़ना का एक मामला सकतपुर थाना में दर्ज है. पवन की पत्नी हिरण देवी अक्सर अपने मायके में ही रहती थी. पवन भी ससुराल आता जाता रहता था. वह बीते कुछ दिनों से अपने ससुराल में ही रहता था. 60 वर्षीय प्रमिला देवी, अपनी पुत्री 25 वर्षीय हिरण देवी उर्फ पिंकी, अपनी दो नतनी 6 माह की प्रीति कुमारी और 4 वर्षीय प्रिया कुमारी के अलावा दो पोते 8 वर्षीय सुहानी एवं 4 वर्षीय सचिन के साथ वारिस लाल चौक स्थित अपने घर पर सोई थी. उनका दामाद अवाम निवासी पवन महतो भी अपने ससुराल में ही था. रात लगभग 12 से 2:00 बजे के बीच सनकी दामाद का किसी बात पर अपनी पत्नी व सास से विवाद हो गया. इसी विवाद में उसने अपनी सास, पत्नी और अपनी दोनों पुत्री की अनाज पीसने वाले जांता से कूट कर हत्या कर दी. जबकि आरोपी के साले संतोष महतो के दो बच्चे सुहानी और सचिन इस घटना के समय डर कर पलंग के नीचे छिप गए थे. इसी घर में पत्नी और दो बच्चे की लाश पड़ी हुई थी. घर के बाहर आंगन की तरफ खेत में निकलने वाले दरवाजे पर उनकी सास की लाश पड़ी हुई थी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि दामाद के इस मारपीट वाले रुप को देखकर जब उनकी सास घर से भागने लगी होगी तो आरोपी खदेड़ कर उसे भी वहां मार डाला. सुबह लगभग 5:00 बजे के बाद संतोष महतो जब अपनी मां के घर पर पहुंचा और आवाज लगाया तो देखा कि सभी लाश पड़ी थी. चौकी के नीचे सहमे बच्चों ने जब अपने पिता की आवाज सुनी तो वह बाहर निकले. बच्चों ने बताया कि उनके फूफा रात के समय यह घटना को अंजाम दिया है. संतोष महतो ने बताया कि वह अपने दूसरे घर पर थे. रात में भोज खाने के लिए गए हुए थे. उनके एक पुत्र और पुत्री अपनी दादी के साथ ही इस घर पर सो गये थे. जहां पर यह घटना घटी है. घटना की जानकारी होते ही लोग घटनास्थल में पहुंचने लगे. भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सड़क जाम की स्थिति हो गई थी. एसडीपीओ पवन कुमार के अलावा 112 की गाड़ी, झंझारपुर, आरएस एवं लखनौर के एसएचओ दल बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. हर बिंदु से जांच होने के बाद ही लाश का पंचनामा किया जाएगा. पत्थर का जांता और कुछ ऐसे लकड़ी के टुकड़े भोथरे सामान से पीट कर हत्या किए जाने की आशंका जतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों की इस वारदात में शामिल होने की शंका है. बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये एक स्पेशल टीम बनायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन