12 जून तक कर सकते हैं बीबीए व बीसीए कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर स्थित राम कृष्ण महाविद्यालय में संचालित बीबीए एवं बीसीए कोर्स में सत्र 2024-27 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को 12 जून तक बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी. शहर स्थित राम कृष्ण महाविद्यालय में संचालित बीबीए एवं बीसीए कोर्स में सत्र 2024-27 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को 12 जून तक बढ़ा दी गयी है. यह जानकारी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह बीबीए एवं बीसीए के निदेशक डॉ. अनिल कुमार मंडल ने दी है. प्रधानाचार्य ने कहा है कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक नामांकन के लिए आवेदन करने से वंचित हो गए हैं उन्हे एक और मौका देते हुए छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है. ताकि छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए आवेदन करने का एक और मौका मिल जाए. डॉ. मंडल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के संबंधित विभाग में आकर ऑफलाइन माध्यम से सभी आवश्यक कागजातों के साथ आवेदन जमा करना होगा. विदित हो कि बीबीए एवं बीसीए में नामांकन के लिए आवेदन जमा की तिथि पहले 31 मई तक निर्धारित की गयी थी. जो कि अब बढ़ाकर 12 जून तक कर दिया गया है. मौके पर वरीय प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार, समन्वयक मो. मरगुब आलम, धीरेन्द्र कुमार राय, उत्पल कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार झा, उमर खैयाम नूरी, सुजीत कुमार राम भी मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन