अधेड़ महिला को बदमाशों ने चाकू मार कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

गर निगम स्थित विवाह भवन पर बीती रात सो रही 60 वर्षीय महिला को बदमाशों ने चाकू मार दिया

विज्ञापन

मधुबनी. नगर निगम स्थित विवाह भवन पर बीती रात सो रही 60 वर्षीय महिला को बदमाशों ने चाकू मार दिया. चाकू सर पर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. महिला भौआड़ा वार्ड 35 की रामकुमारी देवी है. वह नगर निगम के सामने सड़क पर सब्जी बेचती है. लोगों ने घटना की सूचना 112 पर पुलिस को व महिला के दामाद नोनिया टोल के शंभू साह को दिया. सूचना पर पहुंचे दामाद ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर पहुंचे 112 की पुलिस ने घटना की जानकारी लिया. घटना की जानकारी होते ही नगर थाने की पुलिस भी पहुंची. तत्तकाल महिला के बयान पर नगर थाना पुलिस ने भौआड़ा से पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है. फिलहाल डॉक्टर ने महिला को खतरे से बाहर बताया है. घटना को लेकर महिला ने नगर थाना में आवेदन दी है. जिसमें कहा है कि उसका पड़ोसी से भूमि विवाद है. मामला कोर्ट में लंबित है. रात में करीब 12 बजे विवाह भवन में सो रही थी. आवेदन में भोला साह और रोहित कुमार पर आरोप लगाई है कि सोये अवस्था में आकर मूंह दबाकर चाकू मारा. जो सिर पर लगा. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच चल रही है. मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन