बारिश से कमला नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तराई क्षेत्र में हुई बारिश से कमला नदी व अन्य नदियां उफना गई है. जलस्तर में अचानक उछाल आ गया है. गुरुवार की शाम तक कमला नदी का जलस्तर 49.6 मीटर पर बह रहा था.

विज्ञापन

झंझारपुर. नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश से कमला नदी व अन्य नदियां उफना गई है. जलस्तर में अचानक उछाल आ गया है. गुरुवार की शाम तक कमला नदी का जलस्तर 49.6 मीटर पर बह रहा था. जलस्तर में वृद्धि जारी है. मालूम हो कि कमला नदी में खतरे का निशान 50 मीटर पर दर्ज होता है. खतरे के निशान से अभी कमला नदी का जलस्तर मात्र शून्य दशमलव 84 मीटर नीचे है. फ्लड कंट्रोल डिवीजन 1 के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि खतरे का निशान एक सिंबल है. नदी में पानी से किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. नदी में पानी आने से मवेशियों को और पशुपालकों को नदी के पार जाकर चारा लाने में कठिनाई अवश्य होने लगी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन