दो बच्ची के साथ गायब महिला की तलाश में पहुंची यूपी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की पुलिस एक विवाहिता व दो बच्ची के गायब होने के मामले को लेकर मंगलवार को बाबूबरही थाना पहुंची.

विज्ञापन

बाबूबरही. उत्तर प्रदेश की पुलिस एक विवाहिता व दो बच्ची के गायब होने के मामले को लेकर मंगलवार को बाबूबरही थाना पहुंची. जिसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला की नूरपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. जिसमें नूरपुर थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि उनकी पत्नी दो बच्ची घर से पिछले जून माह से गायब है. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस के वैज्ञानिक अनुसंधान में विवाहिता को बाबूबरही के नवटोली गांव निवासी अमरनाथ राउत के साथ अनवरत बात होने का मामला सामने आया है. इसी को लेकर पुलिस ने पूछताछ के लिए अमरनाथ राउत को हिरासत में लिया है. उनकी निशानदेही पर अन्य जगह पर भी छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन