Crime News. डिक्की तोड़कर रुपये चोरी के मामले में दो लाख बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रहिया थाने की पुलिस ने बीते एक अक्टूबर को झिटकी गांव के निकट से एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपए की हुई चोरी की मामले में कार्रवाई करते हुए कटिहार से दो लाख रुपए बरामद किया है.

विज्ञापन

Crime News. फुलपरास. नरहिया थाने की पुलिस ने बीते एक अक्टूबर को झिटकी गांव के निकट से एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपए की हुई चोरी की मामले में कार्रवाई करते हुए कटिहार से दो लाख रुपए बरामद किया है. यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी है. उन्होंने कहा है कि अंधरामठ थाना क्षेत्र के बघुआ गांव निवासी नागेश्वर मंडल ने बैंक से तीन लाख रुपए की निकासी कर अपनी बाइक की डिक्की में रख घर जा रहा थे. उसी क्रम में नरहिया थाना क्षेत्र झिटकी के निकट बाइक लगाकर दुकान में कुछ खरीदने लगे. इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ उसमें रखे तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने थाना में रुपए चोरी कर लेने का प्राथमिकी दर्ज कराई थी. नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कार्रवाई करते हुए कटिहार जिला के कोढ़ा थाना के कोढ़ा गांव से तकनीक की मदद से छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से दो लाख रुपए बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष ने कहा है कि पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही चोरी करने वाले व्यक्ति घर छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन