ePaper

Madhubani News. डेंगू के तीन मरीज चिन्हित, मरीजों की संख्या बढकर 51

Updated at : 05 Nov 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News. डेंगू के तीन मरीज चिन्हित, मरीजों की संख्या बढकर 51

जिले में डेंगू मरीजों के आंकड़ों में लगातार इजाफा जारी है. पिछले तीन दिनों में 3 नये मरीजों के चिन्हित होने के बाद मरीजों की संख्या 51 पहुंच गया. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 38 एवं नगर निगम क्षेत्र में 13 मरीजों को चिन्हित किया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी . जिले में डेंगू मरीजों के आंकड़ों में लगातार इजाफा जारी है. पिछले तीन दिनों में 3 नये मरीजों के चिन्हित होने के बाद मरीजों की संख्या 51 पहुंच गया. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 38 एवं नगर निगम क्षेत्र में 13 मरीजों को चिन्हित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग डेंगू मरीजों की बढ रही संख्या को लेकर अलर्ट मोड में है. आंकड़ों के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित सभी 13 एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 38 मरीजों के घर फागिंग कराया गया है. डेंगू के 51 मरीज चिन्हित जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 अगस्त से मरीज मिल रहे हैं. जो अब तक लगातार चिन्हित हो रहे. जानकारी के अनुसार अगस्त को 2 मरीज, 27 अगस्त को 1, 1 सितंबर को 1, 11 सितंबर को 1, 14 सितंबर को 1, 16 सितंबर को 1, 18 सितंबर को 1,19 सितंबर को 1, 20 सितंबर को 1, 23 सितंबर को 1, 27 सितम्बर को 2 एवं 1 अक्टूबर को 3 मरीज, 2 अक्टूबर को 2, 3 अक्टूबर को 2, 4 अक्टूबर को 2 तथा 7 अक्टूबर को 2 एवं 15 अक्टूबर को 3 तथा 18 अक्टूबर को 1 तथा 21 अक्टूबर को 1 तथा 22 अक्टूबर को 2, 25 अक्टूबर को 1 तथा 26 अक्टूबर को 4, 28 अक्टूबर को 5, 30 अक्टूबर को 6, 31 अक्टूबर को 4, 2 अक्टूबर 1, 3 अक्टूबर को 1 एवं 4 अक्टूबर को 1 डेंगू मरीज चिन्हित किया गया है. फागिंग के लिए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दो नये फागिंग मशीन की आपूर्ति की गई है. इसके बाद फागिंग मशीनों की संख्या जिला मलेरिया कार्यालय में 4 हो गई. क्षेत्रों में रखी जा रही पैनी नजर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. दया शंकर सिंह ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है. वीबीडीएस, बीएचडब्ल्यू एवं बीएचआई द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में लोगों को डेंगू से संबंधित रोगों के कारण एवं उससे बचने के उपाय का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा रहा है. पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर मरीजों भर्ती कर निशुल्क उपचार किया जा रहा है. पॉजिटिव मरीज के गांव में उनके घर से 500 मीटर रेडियस में टेक्निकल मेलाथियान से फागिंग कराया जा रहा है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल जमाव एवं गंदगी वाले क्षेत्रों मे एंटी लार्विसाइडल टेमीफास का छिड़काव कराया जा रहा है. यह अभियान ठंड के मौसम आने तक चलता रहेगा. रैपिड रिस्पांस टीम का किया गया है गठन डॉ. डीएस सिंह ने बताया कि डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसे गंभीर रोग से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. जिला स्तर से लेकर सामुदायिक स्तर पर आम लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता व इलाज की सटीक जानकारी देने के साथ साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने की जिम्मेदारी इस टीम को दी गयी है. डेंगू के मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में मरीज के लिए सदर अस्पताल में 8 बेड, अनुमंडलीय अस्पतालों में 4-4 बेड तथा प्रत्येक सीएचसी एवं पीएचसी में 2-2 बेड आरक्षित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन