चार घरों से पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के औंसी नयाटोला में मो कुतबुद्दीन सहित अन्य चार घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना में 5 लाख से अधिक रुपए के जेवर चोरों ने चुरा लिये.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के औंसी नयाटोला में मो कुतबुद्दीन सहित अन्य चार घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना में 5 लाख से अधिक रुपए के जेवर चोरों ने चुरा लिये. जिस घर में लोग सोये हुए थे उस घर की कुंडी को बाहर से लगा कर फिर अन्य कमरों से सामान की चोरी की गयी. वहीं कुछ सामान को घर के पीछे फेंक दिया और कीमती सामान लेकर चोर चंपत हो गया. घटना की जानकारी औंसी थानाध्यक्ष विकास कुमार को दी गई. थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. वहीं दूसरे घरों में सोए लोगों को बाहर से ही दरवाजे की कुंडी लगा दिया. जिससे घर के लोग बाहर नहीं निकल सके. चोर आसानी से अपना काम करके निकल गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांज शुरू कर दी गयी है. जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा. वहीं चोरी कि घटना से लोगों में दहशत देखी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन