डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बना टीम ब्रावो

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. झंझारपुर टाइगर्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के चैंपियन ब्रावो की टीम के प्रियांशु व अनुप ने बल्ले व गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस मैच में 12 टीमों ने भाग लिया. मंगलवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया था. गुरुवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला गया. गुरुवार को फाइनल मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया. चार ऐसे उभरते हुए खिलाड़ियों को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया. जिसमें रियाभी, आकाश, अरहान व सुधीर शामिल हैं. जीतने वाली टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ दोनों खिलाड़ी को बल्ला देकर पुरस्कृत किया गया. सभी खिलाड़ियों को प्रेस क्लब झंझारपुर के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया. झंझारपुर टाइगर्स के संरक्षक सह कोच युक्ति नाथ झा ने कहा कि प्रशिक्षण के अलावे समय-समय पर टूर्नामेंट के आयोजन कराकर खिलाड़ियों में उत्साह में वृद्धि कराई जाती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन