31 जनवरी को विद्यालयों होगा शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

Updated:
विज्ञापन
31 जनवरी को विद्यालयों होगा शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 31 जनवरी को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 31 जनवरी को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. यह संगोष्ठी हम और आप मिलकर करेंगे. बच्चों का समग्र विकास थीम पर आयोजित की जाएगी. यह जानकारी बीपीआरओ सह बीईओ शेखर कुमार ने दी. बताया कि संगोष्ठी के लिए सभी विद्यालय प्रधान को दिशा निर्देश दिया गया है. वार्षिक कैलेंडर के तहत नियमित रूप से पेटीएम का आयोजन किया जा रहा है. संगोष्ठी मे बच्चों के शैक्षणिक सामाजिक और मानसिक विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिए जाएंगे. बच्चों की अधिगम एवं विकास प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस के माध्यम से अभिभावक को बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाना उद्देश्य है. ताकि बच्चे आत्मनिर्भर आत्मविश्वासी और समाज के सक्रिय सदस्य बन सके. सभी विद्यालयों में वर्गवार पेटीएम का आयोजन किया जाएगा. शिक्षा विभाग बच्चों को शैक्षणिक और वास्तविक शैक्षणिक उपलब्धियां की जानकारी भी देंगे. बच्चों द्वारा मोबाइल, सोशल मीडिया के सीमित उपयोग तथा उन्हें वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने पर भी चर्चा की. इसके अतिरिक्त बच्चों के स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता पर विशेष संवाद किया जाएगा. अभिभावक को बच्चों को पोषण युक्त भोजन देकर विद्यालय भेजने के संदेश दिए जाएंगे.

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन