अबैध शराब मामले में स्कूटी मालिक और चालक गिरफ्तार

स्कूटी से शराब ले जाने वाले धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
झंझारपुर. स्कूटी से शराब ले जाने वाले धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. स्कूटी मालिक की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई और चालक की भी गिरफ्तारी हुई है. अररिया संग्राम थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को स्कूटी से शराब ले जाया जा रहा था. पुलिस को देखते ही स्कूटी छोड़कर दोनों लोग फरार हो गए. 10 लीटर देसी शराब जब्त की गई थी. स्कूटी नंबर के आधार पर तहकीकात शुरु हुई तो लखनौर थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव निवासी निरंजन पासवान स्कूटी मालिक के रुप में चिन्हित हुए. उन्हें गिरफ्तार किया गया. दूसरी गिरफ्तारी इसी गांव के कर्ण कुमार सदाय के रुप में की गई है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




