उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेत में गठित हुई विद्यालय प्रबंधन समिति

Updated:
विज्ञापन

प्रबंधन समिति गठन में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेत में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन हुआ। विजय राउत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झंझारपुर(मधुबनी)उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखेत में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर लिया गया है. गठन के बाद समिति की पहली बैठक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सभी नवनियुक्त सदस्यों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. समिति में अध्यक्ष के रूप में विजय राउत को स्थानीय विधायक सह मंत्री नीतीश मिश्रा मनोनीत किया है. अन्य सदस्यों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा प्रेमी महेश्वर ठाकुर, भू दाता लक्ष्मी मंडल और बबीता देवी, ललित यादव शामिल हैं.

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की नींव है और मेहनत से ही सफलता मिलती है.इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राउत ने कहा कि भगवान के बाद यदि किसी का स्थान है तो वह माता-पिता और गुरु का है. सभी को अपने माता-पिता और गुरु का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन से अब विद्यालय के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. समिति विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं और छात्र हित के कार्यों पर विशेष ध्यान देगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन