Madhubani : सड़क अतिक्रमण से जाम की बनी रहती है समस्या, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय सहित सिमरी, भैरवा, परसौनी, औसी के साथ विभिन्न बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क अतिक्रमण कर लिया गया है.

विज्ञापन

Madhubani : बिस्फी . प्रखंड मुख्यालय सहित सिमरी, भैरवा, परसौनी, औसी के साथ विभिन्न बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क अतिक्रमण कर लिया गया है. सिमरी खादी भंडार से लेकर सिमरी अस्पताल तक मुख्य सड़क पर फल, सब्जी, किराना दुकान, कपड़ा दुकान सहित कई दुकान सड़कों पर ही सज जाती है. जिसे आम जनता सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ककरौल चौक से परसौनी भैरवा, औसी जीरो माइल, बैगरा चौक जाने वाली सड़कों की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है. दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाने के कारण रिक्शा, ठेला, टेंपो चालक जाम में फंस जाते है. इससे न केवल सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है. बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अंचल व प्रखंड के अधिकारियों से शिकायत की. फिर भी कोई पहल नहीं किया गया. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों के आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है. प्रखंड के लिए यह समस्या एक बड़ी समस्या बन चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन