रक्षाबंधन पर SSB जवानों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, बहनों ने जताया सम्मान
एस एस बी द्वारा रक्षाबंधन | Prabhat Khabar Network
राजनेगर स्थित SSB की 18वीं वाहिनी में रक्षाबंधन का एक भावुक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीमा जागरण मंच की बहनों ने सीमा पर तैनात SSB जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की.
Madhubani News: राजनगर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 18वीं वाहिनी में शुक्रवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच की बहनों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की.
आपके शहर में

जवानों ने सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प
राखी बंधवाने के बाद एसएसबी जवानों ने सीमा जागरण मंच की बहनों के स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार जताया. जवानों ने उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपने संकल्प को दोहराया.
इस अवसर पर 18वीं वाहिनी राजनगर एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी ओ. ओकेन्द्रो सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है. सीमा जागरण मंच की बहनों द्वारा जवानों को राखी बांधना समाज और सुरक्षा बलों के बीच मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है.
परिवार से दूर जवानों को मिला अपनत्व
कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों और सीमा जागरण मंच की बहनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. रक्षाबंधन के अवसर पर जवानों को परिवार से दूर रहकर राष्ट्रसेवा करने के दौरान अपनत्व और भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव हुआ. कार्यक्रम ने समाज और सुरक्षा बलों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें
लदनियां में छात्राओं ने SSB जवानों को बांधी राखी, देशसेवा के लिए जताया आभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए