मधुबनी: घोघरडीहा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, नीट पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन
धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन के लिए इकट्ठा लोग | Prabhat Khabar Network
मधुबनी के घोघरडीहा में नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और निष्पक्ष जांच की मांग की.
Madhubani News: नीट पेपर लीक मामले और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को घोघरडीहा के स्टेशन चौक पर मिथिलांचल संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
स्टेशन चौक पर हुआ विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने छात्रों के समर्थन में नारे लगाए. "छात्रों पर दमन बंद करो" और "नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराओ" जैसे नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें रखीं.
शिक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर उठाई मांग
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की.
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
मिथिलांचल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, महासचिव धर्मेंद्र मंडल, संयोजक एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शंकर झा, रघुनाथ झा 'राजा', अनूप राज, विजय यादव, मुरारी झा, महादेव यादव, हैदर अली, दीपक मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: हरलाखी में नीट पेपर लीक के विरोध में आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए