कट्टे के साथ फोटो डालना पड़ा भारी... सोशल मीडिया पोस्ट से युवक तक पहुंची पुलिस, हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक, डीएसपी व अन्य - फोटो: Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया.

विज्ञापन

Madhubani News: सोशल मीडिया पर देशी कट्टे के साथ वायरल हुई एक तस्वीर ने एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. मधुबनी जिले के औंसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

वायरल फोटो से शुरू हुई कार्रवाई

बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 1:15 बजे सोशल मीडिया पर एक युवक की देशी कट्टे के साथ तस्वीर वायरल होने की सूचना मिली. सत्यापन के दौरान युवक की पहचान खैरीबांका निवासी मो. जमील अहमद के रूप में हुई.

इसके बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया.

पूछताछ में सामने आया दूसरा नाम

पूछताछ के दौरान मो. जमील ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर औंसी निवासी मो. गुलफाम के पास जाता था, जो झाड़-फूंक का काम करता है. उसके अनुसार, देशी कट्टा वहीं रखा गया था.

सूचना के आधार पर पुलिस ने मो. गुलफाम के घर छापेमारी की.

कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया. हालांकि कार्रवाई के दौरान मो. गुलफाम मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मो. जमील अहमद के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी टीम में औंसी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम कुमार, सिपाही राजा कुमार चंद्रवंशी तथा चौकीदार मो. कलाम शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन