Madhubani News. बैठक से अनुपस्थित डीएफओ का एक दिन का वेतन स्थगित, स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Nov 2024 10:34 PM
डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई.
Madhubani News. मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएम ने जिला नीलाम पत्र वाद , जिला लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद, समाधान यात्रा में प्राप्त आवेदन, सीपी ग्राम, सीएम के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों, उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार से संबंधित मामलों समीक्षा की. नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया. डीएम ने समीक्षा के क्रम में पिछले माह शून्य निष्पादन करने वाले सभी पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. उन्होंने नीलाम पत्र वादों के निष्पादित मामलों को राजस्व विभाग के पोर्टल पर ससमय अपलोड करने का निर्देश दिया. डीएम ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम चार-पांच मामले की सुनवाई करें. सेवांत लाभ की समीक्षा के क्रम में डीएम ने हर हाल में ससमय सेवांत लाभ उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रिटायर होने वाले कर्मियों से 6 माह पूर्व से ही उनके सेवांत लाभ से संबधित भुगतान के लिए प्रस्ताव स्वीकृति हेतु सक्षम प्राधिकार को भेज दें. ताकि सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें सभी तरह के सेवांत लाभों दिया जा सके. डीएम ने निर्देश दिया कि विभागीय कार्यवाही के मामले में संचालन पदाधिकारी निर्धारित अवधि के अंदर अपनी रिपोर्ट दें. कर्मियों के लॉगबुक की समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यालयों में लॉग बुक का संबधित पदाधिकारी नियमित रूप से जांच करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से संचिकाओं को प्रस्तुत नहीं करने वाले सहायकों पर कार्रवाई करें. डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय से निष्पादन करना सुनिश्चित करें. बैठक से अनुपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी का एक दिन का वेतन स्थगित करने के साथ स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी दीपेश कुमार, एडीएम शैलेश कुमार, एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, निर्देशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरण, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










