दो दिन बीत जाने के बाद भी चार हत्या के आरोपी का नहीं मिला सुराग
थाना क्षेत्र के सुखेत गांव स्थित बारिश लाल चौक पर हुए एक साथ चार हत्या करने वाला आरोपी दो दिन के बाद भी फरार है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, पर अब तक वह पुलिस के पकड़ से दूर है.
झंझारपुर. थाना क्षेत्र के सुखेत गांव स्थित बारिश लाल चौक पर हुए एक साथ चार हत्या करने वाला आरोपी दो दिन के बाद भी फरार है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, पर अब तक वह पुलिस के पकड़ से दूर है. पुलिस हत्या आरोपी पवन महतो का सुराग पाने में अभी तक नाकामयाब रही है. इस बीच रविवार देर रात चारों लाश गांव पहुंचा. जिसका पुलिस के देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया गया. हालांकि कुछ देर तक चारों लाश को लेने से परिजन इंकार करते रहे. संतोष महतो अपनी बहन व भांजी का अंतिम संस्कार उसके ससुराल में ससुराल वालों के द्वारा ही किये जाने की मांग पर अड़ा था. पर बाद में गांव के लोगों के समझाने पर सभी शव को अपने गांव में ही अंतिम संस्कार करने पर राजी हुआ. संतोष महतो ने चारों शव का अंतिम संस्कार किया. मां व बहन की लाश को मुखाग्नि दी गई. जबकि दोनों बच्चे को दफनाया गया. गांव में घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं. पवन के प्रति आक्रोश व्याप्त है. लोग प्रशासन पर विश्वास जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग कर रहे हैं. आरोपी के गिरफ्तारी के लिये दो टीम का गठन
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए